अक्षय कुमार
रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। समारोह में मुख्य अतिथि सुबोध कुमार मिश्रा, वीणा मिश्रा, संजीव कुमार, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के धर्मपत्नी फूलमती देवी, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो(डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ संजय सिंह, समाजसेवी सीपी संतन सहित अन्य अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी कैडेट्स द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।



विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह में शारीरिक शिक्षा के छात्र- छात्राओं द्वारा सीमा पर सैनिकों के साहस और पराक्रम को दर्शाने वाली विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रश्मि ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का विशेष आकर्षण रहा। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने तेलुगु, तमिल, नागपुरी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का संदेश दिया।



श्री साह ने अपने संबोधन में कहा कि दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही किसी संस्था को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। हमारा आगामी संकल्प केवल शिक्षा के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी और समाज के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की नींव रख सकते हैं। यह आयोजन देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना पांडेय, डॉ. अमरेश पांडेय सहयोगी विद्यार्थी बीनिश रहमन, अतुल कुमार गुप्ता, कृतिका कुमारी,एवं सिमरन कुमारी ने प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया।
Related Posts

बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने फहराया तिरंगा






