Search

July 30, 2026 11:56 pm

हादसे को न्योता दे रहा सड़क किनारे झुका हुआ बिजली का खंभा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर: प्रखंड के महुबौना गांव के पास सड़क किनारे बिजली का खंभा पिछले सात दिनों से खतरनाक स्थिति में झुका हुआ है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में हादसे की आशंका बनी हुई है। महुबौना से असंकांधा जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे झुका यह खंभा कभी भी गिर सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन करते हैं। खंभे के गिरने की स्थिति में जान-माल के नुकसान की आशंका से लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन सात दिन बीतने के बावजूद खंभे को दुरुस्त नहीं किया गया है। लोगों ने आशंका जताई कि तेज हवा या बारिश के दौरान खंभा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब खंभे को सीधा कर सुरक्षित करने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!