Search

August 7, 2026 12:19 am

दो दिनों से कुएं में फंसे विशालकाय नाग का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

इकबाल हुसैन

पाकुड़। जिले के लेटी पड़ा गांव में दिलीप ठाकुर के घर स्थित एक गहरे कुएं में पिछले दो दिनों से फंसे विशालकाय स्पेक्टाकल कोबरा (भारतीय नाग) का गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में उसके प्राकृतिक आवास, सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
कुएं में इतने बड़े और विषैले नाग के फंसे होने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी, सूझबूझ तथा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव या जहरीले सांप के दिखने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!