Search

August 13, 2026 11:37 pm

फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत पर सीएससी सेंटरों में छापेमारी, दस्तावेज जब्त।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। जाति, निवासी समेत अन्य प्रमाण पत्रों में फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों से छेड़छाड़ की शिकायत पर गुरुवार को अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खां ने अंचल क्षेत्र के विभिन्न सीएससी सेंटरों में औचक जांच की। पाडेरकोला, शहरघाटी, जराकी समेत अन्य स्थानों पर संचालित केंद्रों की जांच के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर अंचल कार्यालय लाए गए।
बताया गया कि अंचल कार्यालय में ऑनलाइन जारी होने वाले प्रमाण पत्रों से संबंधित कुछ कागजातों में गड़बड़ी की आशंका कंप्यूटर ऑपरेटर को हुई थी। इसकी जानकारी राजस्व कर्मचारी को दिए जाने के बाद प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों में छेड़छाड़ और कॉपी-पेस्ट किए जाने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने सीएससी सेंटरों की जांच कराई। सीओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई है। जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित सीएससी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान सीआई चार्ल्स मालतो, कंप्यूटर ऑपरेटर अमृता कुमारी सिंह, गोपाल टुडू समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!