Search

August 5, 2026 6:51 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार

रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अंतर्गत भौतिकी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देने के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सीनियर विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया।

img 20260805 wa01481479025002814072289

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता तथा अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कुलाधिपति बी एन साह ने सभी नवप्रवेशी एवं विदाई ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सचिव प्रियंका कुमारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य तथा विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सफल, समृद्ध एवं गौरवपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएँ। हमें विश्वास है कि आप सभी अपने ज्ञान, प्रतिभा और संस्कारों से समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय एवं विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डी के कुशवाहा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने भविष्य में ज्ञान, ईमानदारी और वैज्ञानिक जिज्ञासा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। धन्यवाद ज्ञापन राहुल चंद्र मंडल ने दिया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विदाई समारोह के दौरान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए तथा कनिष्ठ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!