Search

August 9, 2026 12:03 am

सीट कटौती के विरोध में केकेएम कॉलेज में चौथे दिन भी धरना, बारिश में भी डटे छात्र।

पाकुड़। केकेएम कॉलेज में स्नातक की सीटें 4,800 से घटाकर 1,800 किए जाने के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी चौथे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश के बीच भी छात्र कॉलेज गेट पर डटे रहे और सीटों में की गई कटौती को तत्काल वापस लेने की मांग की। आंदोलन के चार दिन बीत जाने के बावजूद कॉलेज प्रशासन अथवा जिला प्रशासन का कोई अधिकारी छात्रों से वार्ता करने या उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। इससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों का कहना है कि सीटों में भारी कटौती से बड़ी संख्या में स्थानीय विद्यार्थियों के स्नातक में नामांकन से वंचित होने का खतरा है। छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। छात्रों ने स्पष्ट किया कि सीटों की संख्या पूर्ववत 4,800 किए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!