राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़):पीएमश्री मध्य विद्यालय में शनिवार को काफी शोरगुल के बाद प्रबन्ध समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में अजय यादव का चयन किया गया। समिति की पुनर्गठन को लेकर इसके पूर्व भी बैठक आयोजित किया गया था , पर अभिभावकों की कम उपस्थिति को लेकर बैठक स्थगित कर दिया गया था। इस बैठक में करीब 60 -70 महिला पुरुष अभिभावक ही उपस्थित हुए। जबकि विद्यालय में 1094 बच्चे नामांकित है। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में लिट्टीपाड़ा के बीआरपी मो.आलम व सीआरपी जयंत कुमार दत्ता ने उपस्थित लोगों को जानकारी दिया कि एनईपी के तहत पूर्व के सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को निरस्त की गई है। इस समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। बैठक में उपस्थित लोगों के बीच 19 सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पूर्णिमा देवी का चयन किया । इसके अलावे सचिव सहित दो शिक्षक , दो स्वास्थ्य कर्मी व मुखिया को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जबरदहा मुखिया राखी हांसदा , प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ केरकेट्टा ,शिक्षिका पूनम रानी , राजेश हेम्ब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





