Search

August 24, 2026 10:11 pm

वादे के बाद भी नहीं लगा 5G टावर, देवीनगर में ग्रामीणों ने बंद कराया एयरटेल-जियो टावर।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के देवीनगर पंचायत में खराब मोबाइल नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एयरटेल और जियो के दोनों मोबाइल टावर बंद करा दिए और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी अधिकारियों ने सात-आठ महीने पहले एक माह के भीतर 5G सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक न 5G टावर लगा और न नेटवर्क में सुधार हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गुल होते ही इलाके की संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाती है। टावर परिसर में पावर बैकअप के लिए लगाई गई डीजी भी प्रभावी ढंग से काम नहीं करती। इससे छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों के जरूरी काम और आपातकालीन स्थिति में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।।ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में हुए विरोध के बाद महेशपुर थाना प्रभारी और कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में जल्द नेटवर्क सुधार का भरोसा दिया गया था, लेकिन आश्वासन पर अमल नहीं हुआ। शुक्रवार को मुखिया मनोज मरांडी, पूर्व कांग्रेस प्रखंड सचिव राजकुमार भगत, उप मुखिया जहूर आलम समेत सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने टावर बंद कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक कंपनी के वरीय अधिकारी गांव पहुंचकर 5G सेवा और निर्बाध नेटवर्क का लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!