Search

August 26, 2026 8:50 pm

ईद-मिलाद-उन-नबी पर पाकुड़ में कड़ी सुरक्षा, मस्जिदों और जुलूस मार्गों पर पुलिस बल तैनात।

पाकुड़: ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। जिले के सभी मस्जिदों, जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की व्यापक तैनाती की गई है।।किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार रखा गया है। टीमों को हेलमेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों से लैस किया गया है। वहीं, असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात क्यूआरटी के पदाधिकारियों, जवानों, गृह रक्षकों एवं चौकीदारों को विशेष ब्रीफिंग दी गई है। क्यूआरटी टीमों को अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैद रहने तथा प्रत्येक दो घंटे में अपनी टीम की खैरियत रिपोर्ट और तस्वीरें संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने का निर्देश दिया गया है।
सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना क्यूआरटी की नफरी में किसी प्रकार का बदलाव न करें। वहीं, क्यूआरटी प्रभारी भी संबंधित थाना या ओपी प्रभारी की अनुमति के बिना निर्धारित स्थान से नहीं हटेंगे। विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिस बलों को पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

img 20260826 wa00313430430497678136904
img 20260826 wa002976516263382241326
img 20260826 wa00306660201151811466095

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!