Search

August 27, 2026 9:01 pm

जेसीआई रांची ने किया ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के नए अपने नए कार्यालय का उद्घाटन, अक्टूबर में होगा एक्सपो उत्सव का शानदार आयोजन

अक्षय कुमार

रांची। युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो चुकी हैं। इस दिशा में कल बुधवार की शाम जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में ‘एक्सपो ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया।

img 20260827 wa02104866055200605099264
नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

बताते चले कि यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी। इस मेले में सैकड़ो की संख्या में उच्च स्तरीय देश-विदेश के स्टॉल लगते है। हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग इस मेले में शामिल होते हैं। इस उद्घाटन समारोह में संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए countdown शुरू हो चुकी है। इस विशेष अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, चीफ कॉर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल, जेसी सौरव नरेड़ी एवं एक्सपो कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मौके पर कहा कि “एक्सपो ऑफिस का उद्घाटन हमारे इस सफर का पहला कदम है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ मिलकर पूरी तरह संस्था के इस आयोजन को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, उद्घाटन के संयोजक जेसी सुमीत केडिया एवं जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं जेसी विजय पटेल के साथ साथ संस्थान के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!