पूर्व में भी कई बार हो चुकी है सामानों की चोरी।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीते बुधवार की रात दराजमाठ में स्थित वर्षो से बन्द पड़े बीएसएनएल टावर से चोरी किये गए तांबा की तार को ग्रामीणों की प्रयास से वाहन सहित पकड़ा गया , वही इसकी भनक लगने साथ चोर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने साथ गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक छानबीन किया व तार लदे वाहन को अपने कब्जे में लिया। गांव से करीब 100 मीटर की दूरी में स्थित बीएसएनएल टावर के निकट रात करीब ढाई बजे स्थानीय लोगो ने कुछ लोगो को देखा। हल्ला करने पर टावर परिसर के अंदर रहे तीन व्यक्ति भाग निकला। इसके बाद खोजबीन करने पर टावर निकट सड़क किनारे बाइक संख्या जेएच 16 एल 7899 में लगाये गए ट्रॉली में करीब 40 मीटर तांबा का तार लदे पाया गया। जो टावर से चोरी कर रखा गया था। टावर की देखभाल कर रहे स्थानीय अब्दुल वहाब ने बताया कि वर्ष 2009 को स्थापित यह टावर वर्षो से बन्द पड़ा हुआ है। यहां से किसी प्रकार की नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नही है। इसके पूर्व भी इस टावर में रखे हुए 24 पीस बैटरी , दो डीजी बैटरी आदि का चोरी हो चुका है। देखभाल के अभाव में लावारिश अवस्था मे पड़ा हुआ है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।






