Search

August 28, 2026 12:09 am

राखियों से सजा पाकुड़ बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़।

पाकुड़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पाकुड़ शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। राखियों से सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए बहनों और परिजनों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को आकर्षित करने वाली फैंसी व डिजाइनर राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, डोरेमोन, मोटू-पतलू समेत विभिन्न कार्टून किरदारों वाली राखियां और रोशनी वाली फैंसी राखियां विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। वहीं बड़ों के लिए स्टोन वर्क, अमेरिकन डायमंड, मेटल और रेशम की डोर वाली डिजाइनर राखियां पसंद की जा रही हैं।
इस बार भाई-बहन के लिए एक जैसे डिजाइन वाले मैचिंग राखी सेट भी बाजार में चर्चा में हैं। दुकानदारों के अनुसार पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी आई है। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह है। रक्षाबंधन को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!