Search

August 19, 2026 5:12 pm

विधायक निसात आलम की पहल से रघुनाथपुर में बनेगा बिजली सब-स्टेशन।

पाकुड़। ग्रामीणों को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में पाकुड़ विधायक निसात आलम की पहल रंग लाई है। सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में बुधवार को नए बिजली सब-स्टेशन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक निसात आलम ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या से परेशान थे। ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया और रघुनाथपुर में सब-स्टेशन निर्माण की पहल की। उन्होंने कहा कि सब-स्टेशन के तैयार होने के बाद आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर होगी।
निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बिजली जैसी बुनियादी सुविधा का मजबूत होना जरूरी है। ग्रामीणों को सुरक्षित और नियमित बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने और बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बिजली की समस्या को लेकर विधायक से शिकायत कर रहे थे। विधायक के प्रयास से सब-स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने बताया कि बांस-बल्ली के सहारे चल रही बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। जिले में पर्याप्त बिजली पोल उपलब्ध हैं, लेकिन बारिश के कारण फिलहाल काम प्रभावित है। मौसम साफ होते ही पोल लगाने का काम शुरू किया जाएगा। रघुनाथपुर सब-स्टेशन से झिकरहाटी, रहमतपुर बगान, उदयनारायणपुर, देवतल्ला, इस्लामपुर, लखनपुर, किस्मत कदमसार, जामतल्ला, चंडीतल्ला, बसटमडांगा और नवीनगर समेत आसपास के कई गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

img 20260819 wa00044827949693592499691
img 20260819 wa00033102350940590031705

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!