Search

September 3, 2026 4:04 pm

जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर को होगा भव्य महोत्सव।

पाकुड़। कालीभषान स्थित इस्कॉन के श्रीश्री राधा राधाविहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाने और रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल भी तैयार किया जा रहा है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन मंदिर परिसर में शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंगला आरती, दर्शन आरती, हरिनाम संकीर्तन, मेला, महाअभिषेक और कला मंच पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मध्यरात्रि के निशीथ काल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर भव्य महाआरती मुख्य आकर्षण रहेगी।

5 सितंबर को प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव।

जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का आविर्भाव महोत्सव एवं व्यास पूजा होगी। इस दौरान अभिषेक, पुष्पांजलि, महाभोग आरती, भजन-कीर्तन, तुलसी आरती, संध्या आरती और गुरु कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

img 20260903 wa00167135279816129510957
img 20260903 wa00174434945594255630905

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!