Search

September 3, 2026 10:38 pm

चेन्नई पहुंचकर कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य ने चयनित युवाओं से की मुलाकात, जाना हालचाल

हिरणपुर। हिरणपुर कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य प्रवीण सिंह ने गुरुवार को गौरीशंकर के साथ चेन्नई स्थित इंटिमेट फैशन कंपनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी में कार्यरत कल्याण गुरुकुल से चयनित सभी युवाओं से मुलाकात की और उनके कार्य एवं रहने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।प्राचार्य के कंपनी पहुंचने पर चयनित युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी उम्मीदवारों ने प्राचार्य से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। युवाओं ने बताया कि रोजगार का अवसर मिलने से वे काफी उत्साहित हैं और कंपनी में बेहतर तरीके से कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।इस दौरान प्राचार्य ने सभी युवाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ अपने कार्य को करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़कर वे अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें।कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है। चेन्नई में कार्यरत चयनित युवाओं से मुलाकात के दौरान उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!