Search

September 4, 2026 12:01 am

जिला क्रिकेट संघ की बैठक में क्रिकेट कैलेंडर पर मंथन, पांच टूर्नामेंट कराने की तैयारी।

जूनियर, सीनियर, महिला एवं टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बनी रूपरेखा, दो दिनों में तैयार होगा प्रारूप

पाकुड़। आगामी क्रिकेट सत्र 2026-27 को लेकर पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित हुई। संघ के सचिव प्रणव तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी सत्र के क्रिकेट कैलेंडर और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जूनियर, सीनियर, महिला क्रिकेट तथा सीनियर टी-20 समेत कुल पांच टूर्नामेंट आयोजित कराने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में संभावित खर्च, व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर प्रतियोगिताओं का प्रारूप तैयार कर पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, मैचों के संचालन तथा अंपायर और स्कोरर के चयन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पीडीसीए के कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, सोमेन घोष, आशुतोष यादव, देवकांत पांडे और सन्नी समेत संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!