Search

September 7, 2026 10:08 pm

जर्जर डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग पर भाजपा का हल्ला बोल, अधिकारियों को माला पहनाने निकले कार्यकर्ता

अक्षय कुमार

रांची। रविवार को डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति एवं पथ निर्माण विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एजी मोड़ के समीप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विभाग एवं संबंधित संवेदक के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

img 20260906 wa01876635302503093022516

विरोध प्रदर्शन का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में माला लेकर विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को बेहतर सड़क निर्माण के लिए व्यंग्यात्मक रूप से ‘बधाई’ देने हेतु उन्हें तलाशते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डोरंडा- हिनू मुख्य मार्ग राजधानी रांची के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त सड़क के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने कहा कि सड़क की मरम्मत एवं निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनता को इस जर्जर सड़क के कारण दुर्घटनाओं और आवागमन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द डोरंडा-हिनू मुख्य मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया, तो भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल चरणबद्ध तरीके से और भी जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी।

img 20260906 wa01868793358382432128892


प्रदर्शन में मंडल के नवरत्न बाली, बिनु सिंह, रेखा देवी, राकेश कुमार पांडेय, अजय कुमार सिंह, शोभा सिंह, खुशबू देवी, रवि मिश्रा, नीतीश सिंह, अजीत सिंह, पप्पू सोनी, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार राय, अनूप वर्मा, निर्भय सिंह, अजय गुप्ता, विकास कुमार, शुभम सिंह, आकाश सोनी, अनिल राम, गोलू राम, सोहन यादव, अनिकेत सोनी, सौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!