Search

September 6, 2026 9:43 pm

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला, गांव-गांव तक सेवा गतिविधियां पहुंचाने का संकल्प

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर रविवार को अपर्णा मार्केट, पाकुड़ में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत सेवा कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री के सेवा कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान अभियान के लिए जिला टोली के संयोजक, सह संयोजक और विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
मौके पर जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत, दुर्गा मरांडी सहित जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश एवं मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी, अभियान के संयोजक-सह संयोजक और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक साधन ठाकुर ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!