Search

September 7, 2026 10:08 pm

गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 195 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के कूड़ापाड़ा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 194.85 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा तौलने की तीन मशीनें, मोबाइल फोन, 1,090 रुपए नकद और गांजा पैक करने के लिए प्लास्टिक जिपर के चार बंडल भी मिले हैं। एसपी अनुदीप सिंह को कूड़ापाड़ा स्थित सामुदायिक भवन के पास शिव मंदिर के निकट एक घर में गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में टीम ने घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जबकि टीम ने राजेश घोष (45), पिता स्व. भगत चंद्र घोष, निवासी कूड़ापाड़ा को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान घर से गांजा समेत अन्य सामान बरामद हुआ। मामले में नगर थाना में कांड संख्या 209/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस पदाधिकारी सनी सुप्रभात, अनंत शाह, दिनेश सिंह, सअनि सविता कुमारी समेत नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

img 20260906 wa00252608382096364384017
img 20260906 wa00263035887405298431360

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!