Search

September 7, 2026 9:29 pm

घाटी में पलटा पिकअप वैन, मजदूर घायल; पुलिस पहुंचने से पहले चालक वाहन लेकर फरार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा कुंजबोना पीडब्लूडी सड़क लबदाघाटी में सोमवार सुबह को मिक्चर मशीन जे जा रहे एक बिना नंबर का पिकअप वाहन घाटी में असंतुलित होकर पलट गया। घटना में एक मजदूर का घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बिना नंबर का पिकअप भेन हिरणपुर थाना क्षेत्र से मजदुर व मिक्चर मशीन लेकर लिट्टीपाड़ा के मोहनपुर गांव जा रहा था।लबदा घाटी के बीच चढ़ाई में वाहन चढ़ नही सका जिससे वाहन नीचे लुढ़कर पलट गया। घटना में पिकअप में सवार एक मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा कि घायल मजदूर को ठेकेदार द्वारा निजी क्लिनिक इलाज के ले जाया गया।घटना के पश्चात पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन चालक व उपस्थित मजदूरों ने वाहन को उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित अन्य किसी प्रकार का कागजात नही था, जिसके कारण वाहन को आनन फानन वाहन को उठा लिया गया और मिक्चर मशीन को घटनास्थल पर छोड़ दिया। बाद में मिक्सचर मशीन अन्य वाहन की मदद से ले जाया गया।घटना के बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!