Search

September 9, 2026 10:06 pm

सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप ने विद्यालयों में किया संपर्क।

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को पाकुड़ जिला संयोजक सन्नी तिवारी एवं साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का प्रवास हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया एवं पीएम श्री कन्या उच्च विद्यालय का भ्रमण कर प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक में छात्र हित, शिक्षा एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों सहित सदस्यता अभियान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने सदस्यता अभियान के उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पाकुड़िया नगर में गुरुवार से सदस्यता अभियान शुरू होगा, जिसके तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विभाग प्रमुख बादल तिवारी ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों से अभाविप से जुड़ने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!