Search

September 21, 2026 10:15 pm

पुराने सदर प्रखंड कार्यालय का गेट बंद, ग्रामीणों का रास्ता रुका; सांसद को सौंपा आवेदन।

पाकुड़। पुराने सदर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट से आवागमन बाधित होने पर ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने अंचल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सांसद को आवेदन देकर गेट खोलने और रास्ते को सुचारू कराने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि यह रास्ता स्कूली बच्चों, आम नागरिकों, मोहल्लेवासियों के साथ सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। प्लासमट भवन निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा मुख्य गेट के पास की सड़क को जेसीबी से खोद दिए जाने के कारण रास्ता बंद हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने अंचल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार वेदिया से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठ सका। सांसद ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जल्द गेट खोलकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!