Search

October 1, 2026 12:34 am

मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर सीडीपीओ कार्यालय के समीप दुर्गा मंदिर के पास बुधवार शाम करीब सात बजे एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंदिर के पास स्थित मकान बड़करी गांव निवासी ज्योति साहा का बताया जा रहा है। मकान में कॉन्ट्रैक्टरी, मोटर और पाइपलाइन कार्य से संबंधित सामान रखा हुआ था। बताया गया कि शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीपीओ विजय कुमार समेत महेशपुर थाना के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना में मोटर के तार समेत कुछ सामान जलने की बात सामने आई है। हालांकि, आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से बड़ी क्षति होने से बच गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की घटना मुख्य सड़क के समीप होने के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की मौजूदगी और आग पर नियंत्रण के बाद स्थिति सामान्य हुई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!