विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया उद्घाटन, बोले- व्यापार और रोजगार का विस्तार भी विकास का अहम हिस्सा
महेशपुर। क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महेशपुर में बाइक्स इंडिया होंडा शोरूम और गतिमान फैशन बाजार की शुरुआत हुई। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर दोनों प्रतिष्ठानों का उद्घाटन किया। इस दौरान झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद और जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि विकास का मतलब केवल सड़क और भवन बनाना नहीं है, बल्कि व्यापार को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। स्थानीय स्तर पर नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
मौके पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, अभिषेक कुमार सिंह, नसीम अहमद, तौसीफ इकबाल, पप्पू अंसारी समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।










