आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु/रामगढ़, सभी अंचल निरीक्षक, थाना/ओ0पी0 प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी (Crime meeting) का आयोजन किया गया।

अपराध गोष्ठी में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा बैठक प्रारंभ किया गया, बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया:-
1.शीर्षवार लंबित कांडों की समीक्षा किया गया तथा कांड के उद्भेदन, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं कांड निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।
2.माह अगस्त-2026 में प्रतिवेदित विशेष/अविशेष एवं निष्पादित विशेष/अविशेष काण्डों का समीक्षा किया गया तथा सितंबर माह में प्रतिवेदित से अधिक काण्डों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
Also Read: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उठाई वेतन और ईपीएफ की समस्या, अभद्र व्यवहार के आरोपों पर जताई नाराजगी।
- सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार, पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
4.पासपोर्ट का सत्यापन 05 दिन के अन्दर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
5.Emergency Response Support System डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को 09 मिनट के अंदर Respond करने हेतु निर्देशित किया गया।
6. पाॅकेट पेडिंग काण्डों में आरोप पत्र समर्पित करते हुए आरोप पत्र की एक प्रति हिंदी शाखा में समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
7.माह सितम्बर-2026 में संभावित निष्पादन होने वाले काण्डों की सूची की समीक्षा किया गया। - विगत 05 वर्ष, 03 वर्ष एवं 02 वर्ष से लंबित सभी काण्डों का कारण, सहित अलग-अलग सूची तैयार कर लम्बित कार्रवाई को त्वरित गति से पूर्ण करते हुए निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- संगठित आपराधिक गिरोह की विवरणी तैयार करने तथा जेल से बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए उसके वर्तमान गतिविधि की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार निरोद्धात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
- गैर तामिला वारंट, स्थाई वारंट एवं फिरारियों की अद्यतन सूची तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करें।
- वारंट/इश्तेहार/कुर्की का निष्पादन से संबंधित समीक्षा किया गया।
- 175 (3) BNS के तहत प्राप्त लंबित न्यायालय परिवाद की समीक्षा किया गया तथा काण्ड दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।
- चेन, मोबाईल, पर्स छिनतई से संबंधित दर्ज काण्डों तथा उद्भेदन की स्थिति का समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।
- सम्पतिमूलक काण्ड एवं काण्ड में हुए उद्भेदन की स्थिति की समीक्षा की गई।
- दागियों का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
- मालखाना के प्रभार एवं निष्पादन की स्थिति की समीक्षा किया गया।
- अनुसुचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित दर्ज काण्डों की समीक्षा की गई।
- आई0टी0 एक्ट से संबंधित दर्ज काण्डों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।
- PG Portal/CP Gram/ जन शिकायत कोषांग में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन ससमय करने हेतु निर्देशित किया गया।
- eDAR/iRAD पर प्रविष्टि की समीक्षा किया गया।
- NATGRID IT SOLUTION परियोजना के तहत प्रदत GANDIVA & SUDARSHAN APPLICATION का अनुसंधान में उपयोग की समीक्षा किया गया।
- चरित्र/सेवा सत्यापन से संबंधित समीक्षा किया गया।
- CCTNS लंबित IIF-1 to 6 & 8 to 11 की समीक्षा किया गया।
- ई-साक्ष्य :-
(i) Real Time/Live, Complete & Quality Data Entry in CCTNS
(ii)साक्ष्य संकलन हेतु ई-साक्ष्य एप के उपयोग की अद्यतन स्थिति।
(iii) 07 वर्ष से अधिक के सजा वाले काण्डों में फोरेंसिक टीम द्वारा अविलंब साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की स्थिति।
(iv) काण्डों का ससमय (60 एवं 90 दिन के भीतर) निष्पादित की स्थिति की समीक्षा की गई । - डी०सी०बी० शाखा में माह जुलाई एवं अगस्त तक समर्पित निगरानी प्रस्ताव, सी०सी०ए० प्रस्ताव एवं गुंडा पंजी में प्रविष्टी हेतु प्रस्ताव एवं PIT NDPS के तहत कार्रवाई हेतु प्रस्ताव की समीक्षा किया गया।
- सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
- ITSSO में लंबित कांडों की समीक्षा किया गया।
- जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
- UD कांडों की समीक्षा कर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
- अवैध खनन के रोकथाम एवं अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
- आगामी पर्व गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा एवं कर्मा पूजा को लेकर समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।







