Search

October 11, 2026 8:57 pm

बरसों से जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, सड़क दुर्घटना के बाद सड़क मार्ग हुआ बंद, स्कूली बच्चे विद्यालय जाने से हुए वंचित

जिला ब्यूरो

घाटों। मांडू प्रखंड अंतर्गत घाटो थाना क्षेत्र में स्थित नवाडीह पंचायत के ग्राम पन्नाटांड़ के ग्रामवासी बरसों से जर्जर सड़क के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण का घर आना-जाना मुश्किल हो चुका है। लगातार इस सड़क पर दुर्घटनाएं होते रहती है। बरसात के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक ट्रैक्टर जर्जर सड़क होने के कारण सड़क पर ही उलट गई। जिससे कि सड़क जाम की स्थिति बन गई। वहीं सड़क पर एक कटाव होने के कारण गांव से बाहर निकलने का मार्ग बंद हो गया। ग्रामीणों के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचना बंद ही मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद बच्चों का विद्यालय जाना भी बंद हो चुका है।

IMG 20261010 WA0046 1
जर्जर सड़क को बनवाने की मांग करते ग्रामीण
IMG 20261011 WA01451
सड़क निर्माण करने हेतु मंत्री फागु बेसरा द्वारा की गई अनुशंसा पत्र

बताते चलेगी ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय मुखिया को इस संबंध में जानकारी दी और सड़क बनवाने में सहयोग करने की बात कही किंतु स्थानीय मुखिया द्वारा केवल आश्वासन ही मिलता रहा। वही मंत्री दर्जा प्राप्त झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फागू बेसरा द्वारा डीएमडी फंड के माध्यम से सड़क बनाने की अनुशंसा 2024 में तत्कालीन उपायुक्त से की गई थी किंतु अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की अपील की है साथ ही वर्ष 2024 में दिए गए आवेदन पर भी विचार करें तथा संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर ग्राम पन्नाटांड़ की क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की कृपा करें। ताकि बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा हो और ग्रामीणों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके। उनका कहना है कि प्रशासन अगर सड़क नहीं बनवाती है तो हम सभी ग्रामीण आंदोलन पर उतरेंगे। मौके पर दशाराम मुर्मू, राजेश मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, रमेश मुर्मू, तालकेश्वर मुर्मू, राजू मुरमू , सोहन मुर्मू , विनोद मुर्मू, जलेश्वर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!