Search

October 12, 2026 9:34 pm

पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह

पाकुड़िया। धावाडंगाल में आयोजित एक दिवसीय पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता का उत्साह देखा और आयोजन में जुटे लोगों के प्रयासों के बीच ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग अपने-अपने भैंसों के साथ पहुंचे। पारंपरिक मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे। प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दुर्गापुर के भीमसेट हांसदा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7,000 रुपये, बथान पहाड़ी के गोविंद मरांडी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3,000 रुपये और खजूरडंगाल की बसंती मुर्मू को तृतीय पुरस्कार के रूप में 2,000 रुपये दिए गए। वहीं, बासितकुंडी के रवि हांसदा को कांसे का घड़ा तथा मटियाल घाटी के राजू सोरेन को बकरी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
इस पारंपरिक आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता ने क्षेत्र की लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ग्रामीणों को एक मंच पर जुटने का अवसर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्य मोती टुडू, बालेश्वर मुर्मू, अविनाश मरांडी, परगना मुर्मू, बुद्धिनाथ सोरेन, समायल सोरेन, शैलेश टुडू और चंदूलाल सोरेन सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!