Search

October 12, 2026 9:34 pm

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले पर पाकुड़ में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस से मांगा जवाब

सरिता मुर्मू बोलीं—सांसद के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए सवाल

पाकुड़/जेएनयू की छात्राओं की शिकायत से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर पाकुड़ में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए संबंधित सांसद प्रोफेसर विमोल अकोइयाम के इस्तीफे की मांग की। विरोध मार्च डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अटल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और सभा की।

राहुल-प्रियंका से पूछा, आखिर चुप्पी क्यों?

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल किया कि पार्टी के सांसद से जुड़े इतने गंभीर मामले पर कांग्रेस नेतृत्व अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और समानता की बात करने वाली कांग्रेस को इस मामले में भी स्पष्ट जवाब देना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने संबंधित सांसद के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक इस्तीफा नहीं होता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में मीरा प्रवीण सिंह, शर्मिला रजक, लक्ष्मी तुरी, प्राची चौधरी, पार्वती देवी, निधि गुप्ता, पूनम देवी, रश्मि भगत, पिंकी मंडल, सरिता मिश्रा, नीतू देवी, चाइना देवी, रूपेश भगत, अनुग्राहित प्रसाद साह, सोहन मंडल, हिसाबी राय, पंकज साह और जीतू सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG 20261012 WA0045
IMG 20261012 WA0046 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!