Search

October 12, 2026 9:57 pm

दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक घायल।

पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के तिरपितिया नदी स्थित ढेकीडूबा के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महेशपुर थाना क्षेत्र के पाथरादाहा गांव निवासी निर्मल मरांडी (20) घायल हो गया। वह बुधीलाल मरांडी का पुत्र है। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर में निर्मल मरांडी को चोटें आईं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पाकुड़िया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. आयुष आजाद, प्रभात दास और एएनएम जूली हेंब्रम ने उसका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और इसमें शामिल दोनों बाइकों के चालकों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!