Search

October 13, 2026 10:13 pm

टोटो स्टैंड में तोड़फोड़-धमकी का आरोप, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल समेत कई पर प्राथमिकी।

पिंकी मंडल ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- यात्रियों और महिलाओं की परेशानी के खिलाफ उठाई आवाज।

पाकुड़। चांदपुर टोटो स्टैंड में कथित तोड़फोड़, चालकों व किरानी को धमकाने और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, उनके पति रंकुश मंडल समेत छह नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। एएसआई राजीव रॉय के आवेदन पर बीएनएस और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पिंकी मंडल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए इसे फंसाने की कोशिश करार दिया। उनका कहना है कि टोटो स्टैंड की अव्यवस्था से यात्रियों, खासकर महिलाओं को परेशानी होती है। उनके मुताबिक, यात्रियों को स्टैंड से करीब एक किलोमीटर पहले उतार दिया जाता है, जबकि आसपास वाहनों के जमावड़े और भीड़ से भी समस्याएं पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इन समस्याओं का विरोध करती रही हैं और दर्ज मामले का कड़ा विरोध करती हैं। अब मामले में पुलिस की जांच के साथ टोटो स्टैंड की व्यवस्था और यात्रियों की परेशानी का मुद्दा भी चर्चा में है।

IMG 20261013 WA0037
IMG 20261013 WA0036 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!