Search

October 14, 2026 11:45 pm

अनाथालय से निकल चुके युवाओं को वोटर बनाने की पहल, 18 साल पार करने वालों पर प्रशासन का फोकस

एसआईआर-2026 के तहत वृद्धाश्रम और एवरेट मिशन अनाथालय पहुंचे ईआरओ, नोटिसों के निष्पादन की भी हुई समीक्षा।

पाकुड़। मतदाता सूची में कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं, इसके लिए निर्वाचन प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। एसआईआर-2026 के तहत ईआरओ पाकुड़ सह अपर समाहर्ता एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बुधवार को सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम और एवरेट मिशन अनाथालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की और प्राप्त नोटिसों के निष्पादन की जानकारी ली।

18 वर्ष पूरे करने वालों को जोड़ने पर जोर।

एवरेट मिशन अनाथालय से पास आउट हो चुके उन युवाओं को चिह्नित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जो मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं। ऐसे युवाओं को पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी प्रपत्रों की जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।

हर पात्र नागरिक को मिले मतदान का अधिकार।

निर्वाचन प्रशासन का लक्ष्य महिला, पुरुष और तृतीय लिंग सहित सभी जेंडर के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है। इसके लिए संबंधित संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने और पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय ने अपील की है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि कोई भी नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित न रहे।

IMG 20261014 WA0011
IMG 20261014 WA0010 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!