Search

October 14, 2026 11:44 pm

हिरणपुर को मिलेगी नई सौगात, पुस्तकालय-रीडिंग हॉल बनाने की तैयारी में प्रशासन

डीसी मेघा भारद्वाज ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, बाजार की पेयजल समस्या दूर करने का दिया भरोसा।

हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर में पेयजल समस्या दूर करने के साथ बाजार परिसर और पुस्तकालय मैदान के विकास की उम्मीद बढ़ी है। बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर पूजा समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंडाल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। वहीं, बाजार परिसर में पेयजल की समस्या सामने आने पर इसके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं हो।

दुर्गापूजा के बाद होगा विकास का सर्वे।

डीसी ने बाजार परिसर और पुस्तकालय मैदान के बेहतर उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए दुर्गापूजा के बाद सर्वे कराने की बात कही। बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालय एवं रीडिंग हॉल निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। इसके लिए उपलब्ध जमीन समेत अन्य जरूरी पहलुओं का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का विकास स्थानीय जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!