Search

October 15, 2026 9:26 pm

एसडीएम-एसडीपीओ ने किया पंडालों का निरीक्षण, पूजा समितियों को गाइडलाइन पालन का निर्देश

अक्षय कुमार

बेरमो। आगामी दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आज बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पूजा पंडालों का निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान गोमिया अंचलाधिकारी आफताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार, थाना प्रभारी चतरोचट्टी, महुआटांड़ थाना प्रभारी, रहावन ओपी प्रभारी, ललपनिया ओपी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी।

अधिकारियों ने गोमिया, ललपनिया, चतरोचट्टी, महुआटांड़, रहावन ओपी क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख पूजा पंडालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंडाल की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जायजा लिया। एसडीएम मनोज कुमार एवं एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने पूजा समितियों के सदस्यों एवं संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया।

IMG 20261015 WA0129 1
IMG 20261015 WA0128
पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अश्लील गानों पर रोक और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। सभी पंडालों में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग रखने, पर्याप्त रोशनी और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। मौके पर पूजा समिति के सदस्य व पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!