Search

November 13, 2026 7:01 pm

छठ घाटों की व्यवस्था का सांसद ने लिया जायजा, साफ-सफाई की सराहना कर दिए सुधार के निर्देश।

सांसद ने व्रतियों की सुविधा और बेहतर इंतजाम पर दिया जोर।

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ नगर क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बीच राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सांसद ने घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन तथा स्थानीय छठ पूजा समितियों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर प्रशासन और स्थानीय समितियां हर वर्ष बेहतर इंतजाम करती हैं। इस बार भी अच्छी तैयारियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि, पर्व की महत्ता को देखते हुए जरूरी है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने संबंधित लोगों से आपसी समन्वय बनाकर घाटों पर स्वच्छता और जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। सांसद ने कहा कि छठ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और लोक संस्कृति का भी प्रतीक है। श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर पूरी सहजता और श्रद्धा के साथ पर्व मना सकें, इसके लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छठ पर्व करने वाले सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!