अमर भगत
अमड़ापाड़ा। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के नूनपाड़ा गांव में सर्पदंश से 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। मृतका की पहचान दीपिका पहाड़िन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे दीपिका को सांप ने डस लिया था। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 7:18 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद 13 नवंबर को मृतका की मां सीमा पहाड़िया ने नगर थाना, दुमका के थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। आवेदन में उन्होंने कहा है कि बच्ची की मौत सर्पदंश से हुई है और इस घटना में किसी व्यक्ति की कोई गलती नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पोस्टमार्टम नहीं कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।





