अक्षय कुमार
ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया थाना क्षेत्र में ललपनिया के D- टाइप में सज कर तैयार है, माता का मनोरम पंडाल, 90 के दशक से होते आ रही है मां दुर्गा की पूजा। पूजा कमिटी ने हमेशा की तरह अच्छी व्यवस्था की है। रोजाना सुबह में संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में आते है। विधि व्यवस्था के लिए ललपनिया पुलिस पूरी तरह तैयार है, थाना प्रभारी के निर्देश पर लगातार पेट्रोलिंग जारी है। भक्तों एवं बच्चों के लिए मंदिर परिसर में राष्ट्रीय मिठाई जलेबी, बिहार का लोकप्रिय स्वाद लिट्टी- चोखा, वेज और पनीर मोमोज, वेज क्रिस्पी, वेज चिली, चाउमिन, वेज रोल, चाय- कॉफी, केक, आइसक्रीम, खिलौना इत्यादि मौजूद है।

👉जबकि कोटपा कानून के तहत मंदिर परिसर के अंदर पान- गुटका इत्यादि पूरी तरह प्रतिबंधित है। उपरोक्त जानकारी पूजा कमिटी ने दी।
Related Posts
Also Read: बाबा गणपति के जयकारों से गूंजा पाकुड़।





