Search

October 15, 2026 11:41 pm

दो फरार आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

न्यायालय के निर्देश पर धारा 82 के तहत चिपकाया इश्तिहार, सड़क हादसे और पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े हैं मामले।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। न्यायालय के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दोनों के घरों पर धारा 82 के तहत इश्तिहार चिपकाया और डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों के बीच मुनादी कराई। साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे से जुड़े कांड संख्या 84/21 के फरार आरोपी वकील मुर्मू, पिता चन्द्र मुर्मू, निवासी जीतपुर के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया। वहीं, पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित कांड संख्या 145/18 के आरोपी मंदरिया सोरेन, पिता जोतिन सोरेन, निवासी करियोडीह के आवास पर भी यही कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में न्यायालय में पेश नहीं होने पर न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!