Search

October 16, 2026 11:53 pm

बंगाल से चोरी जेसीबी निमडंगा में बरामद, रद्दीपुर ओपी पुलिस ने की जब्ती।

मुरारई के केएन कॉलेज के पास से चोरी हुई थी मशीन, लिखित शिकायत मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/रद्दीपुर (पाकुड़)। पश्चिम बंगाल के मुरारई से चोरी हुई जेसीबी मशीन पाकुड़ जिले के रद्दीपुर थाना क्षेत्र के निमडंगा गांव से बरामद की गई है। रद्दीपुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर लिया। बरामद जेसीबी का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 58 BK 2549 है। रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से चोरी हुई एक जेसीबी को मानिकपुर पंचायत के निमडंगा गांव में छिपाकर रखा गया है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और जेसीबी बरामद कर ली। बताया गया कि उक्त मशीन पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र में केएन कॉलेज के समीप से चोरी हुई थी। फिलहाल जेसीबी को रद्दीपुर ओपी परिसर में सुरक्षित रखा गया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि चोरी के मामले में शिकायतकर्ता की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!