Search

October 30, 2026 7:11 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अक्षय कुमार

रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026) के अंतर्गत राधा गोविंद हाई स्कूल के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए “सत्य निष्ठा से समृद्धि” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में लगभग 90 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार पांडेय ने PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों को सत्य, ईमानदारी और सतर्कता के महत्व को सरल उदाहरणों से समझाया। कुलाधिपति बैजनाथ साह ने अपने संदेश में कहा कि सत्य निष्ठा ही किसी भी संस्था और राष्ट्र की समृद्धि का मूल आधार है। बच्चों में बचपन से ही ईमानदारी के संस्कार डालना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

IMG 20261030 WA0134 1
IMG 20261030 WA0135
राधा गोविंद विश्वविद्यालय

सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का केंद्र है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को विकसित करते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सफल एवं प्रेरणादायक आयोजनों की कामना की। मौके पर डॉ. अपराजिता सोनी, डॉ. धीरज कुमार कुशवाहा, राहुल चंद्र मंडल, डॉ. प्रणव कुमार महाता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और बच्चों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम संचालन डॉ चंदन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सौरभ सिंह ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!