Search

October 31, 2026 1:15 am

सामूहिक सहभागिता के साथ मेले का शुभारंभ, उत्साह में झूमे लोग।

समिति ने शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का किया आग्रह।

अमर भगत।

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। अमड़ापाड़ा में सार्वजनिक दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में सामूहिक रूप से किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में संजय भगत, अमित भगत, कार्तिक कुमार, संजय रजक, उमानाथ भगत, सुमन भगत, मंटू भगत, संतोष गुप्ता, संतोष रजक, संतोष भगत और विकास भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने लोगों से मेले के दौरान शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे से जुड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम बनते हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही पारंपरिक आयोजनों की गरिमा बनी रहती है। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

IMG 20261030 WA0209

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!