Search

November 8, 2026 12:50 am

हाईवा की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक पर प्राथमिकी दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर। थाना क्षेत्र के धोवाडंगाल गांव में तेज रफ्तार 18 चक्का हाईवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अमड़ापाड़ा निवासी राम हेंब्रम (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के छोटे भाई मार्सिल हेंब्रम के आवेदन पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन के अनुसार, राम हेंब्रम 28 अक्टूबर की शाम रिश्तेदार के घर धोवाडंगाल गांव गया था। अगले दिन सुबह करीब तीन बजे शौच के लिए जाते समय सड़क पार करने के दौरान हाईवा (जेएच 04 एसी 9796) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को महेशपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बड़े भाई के निधन के बाद श्राद्ध कर्म में व्यस्त रहने के कारण मृतक के छोटे भाई ने पांच नवंबर को थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने थाना कांड संख्या 185/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!