Search

November 24, 2026 8:09 pm

फुटबॉल का रोमांच, मेले की रौनक के बीच सांसद विजय हांसदा ने किया फाइनल मुकाबले का उद्घाटन

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा- ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने में खेल प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका।

पाकुड़/ फुटबॉल के रोमांच और मेले की रौनक के बीच पाडरकोल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले एवं भव्य मेले का उद्घाटन राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और झामुमो के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सांसद विजय हांसदा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास, अनुशासन तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि खेल आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।।मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी रही। अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए समिति और ग्रामीणों को बधाई दी।

IMG 20261124 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!