Search

November 24, 2026 8:31 pm

खेल प्रतिभाओं को मंच देना जरूरी, ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मिले बढ़ावा : जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल, जाहेरपाड़ा लखीबाद ने संतोष स्टार आलुदाहा को हराकर जीता खिताब

पाकुड़िया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की। खेल न केवल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है। यह बात जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड के बालको गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान कही। नेहरू क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला जाहेरपाड़ा लखीबाद और संतोष स्टार आलुदाहा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार खेल और दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में जाहेरपाड़ा लखीबाद की टीम ने संतोष स्टार आलुदाहा को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई थी। जिला परिषद अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। मौके पर राजपोखर की मुखिया ललिता टुडू, पंचायत समिति सदस्य अजीत टुडू, क्लब अध्यक्ष एवं सचिव सोनू हेम्ब्रम, विश्वराज हांसदा, वार्ड सदस्य शिवधान मरांडी और प्रधान जोगेंद्र हांसदा सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। क्लब सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

IMG 20261124 WA0033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!