Search

November 24, 2026 8:23 pm

हत्या कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम से आरोपी को दबोचा, जनवरी में दर्ज हुआ था मामला

पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जाहिर शेख उर्फ जहीरुद्दीन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 9 जनवरी 2026 को पाकुड़िया थाना कांड संख्या 02/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126, 115(2), 117(2), 109, 103 एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!