Search

November 28, 2026 12:48 am

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

लिट्टीपाड़ा-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर मिला शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर गम्हरिया गांव के समीप शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोरडीहा गांव निवासी सकल सोरेन (27) के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि रात में घर लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार, सकल सोरेन किसी काम से लिट्टीपाड़ा आया था। रात में घर लौटते समय गम्हरिया गांव के पास यह घटना हुई। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक की मां रयामत मुर्मू की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!