हिरणपुर (पाकुड़): वर्ष 2025 के लूट मामले के अप्राथमिक अभियुक्त इकरामुल अंसारी को शनिवार को पुलिस ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सरसा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया। बीते मई 2025 में आसनजोला स्थित सड़क में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से करीब चार लाख की लूट किया गया था। इसमे पूर्व में ही कई अपराधियो को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में संलिप्त वारंटी महीनों से फरार चल रहा था। इसको लेकर पुलिस ने अहले सुबह आरोपी को उसके घर मे छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। यह फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।





