Search

May 30, 2026 10:50 pm

सपरिवार रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों ने शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की।

img 20230103 wa0028123112416980014418

मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां अपने परिजनों के साथ माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन, माता श्रीमती रूपी सोरेन, धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती सीता सोरेन सहित अन्य परिजनों ने भी माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत आराधना की।

img 20230103 wa00303905310919313508066

मौके पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सिद्धपीठ रजरप्पा की पावन भूमि हमारे गृह जिला रामगढ़ में स्थित है। यह मेरा जन्मस्थली भी है। आज मैं यहां सपरिवार माँ छिन्नमस्तिका की चरणों में मत्था टेकने आया हूं। माता रानी की कृपा और आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर रही है। नए वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। मैं आज यहां माँ छिन्नमस्तिका से राज्य वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली आए, इसकी प्रार्थना की है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

img 20230103 wa00276732021946585215731

इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

img 20230103 wa00231888040618789666367
img 20230103 wa00297793833097839794551
img 20230103 wa00264829960464825229105
img 20230103 wa00258025570880032442220
img 20230103 wa00248577850183922850799

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!