Search

September 26, 2026 12:51 am

सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद अलमगीर आलम के समर्थन में पाकुड़िया में जश्न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी।

फैसले को बताया न्याय की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन को मिली नई ऊर्जा की उम्मीद

पाकुड़िया (पाकुड़): पूर्व मंत्री अलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। जैसे ही जमानत की सूचना मिली, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को न्याय और सत्य की जीत बताया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला महासचिव उपेन्द्र सिंह, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां और प्रखंड सचिव कमाल अंसारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से इस निर्णय का इंतजार कर रहे थे।
नेताओं ने कहा कि इस फैसले से न्यायपालिका पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अलमगीर आलम के जेल से बाहर आने के बाद पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष मकबूल मियां, पंचायत अध्यक्ष बाल्की अंसारी, सेखुद्दीन मियां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!