Search

August 17, 2026 11:34 pm

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मूक-बधिर युवक गंभीर, पैर टूटा।

सानू कुमार

महेशपुर राजबाड़ी के गोपाल मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 30 वर्षीय मूक-बधिर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार महेशपुर सातबेहड़ा गांव के मनसा पहाड़िया अपने काम के लिए साइकिल में सवार होकर महेशपुर आ रहा था. इसी बीच महेशपुर राजबाड़ी के गोपाल मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे मुक-बधिर युवक मनसा पहाड़िया को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे युवक मनसा पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटनास्थल से बाइक सवार व अन्य युवकों ने घायल युवक को महेशपुर अस्पताल इलाज के लिए ले गए. जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की प्राथमिक इलाज करते हुए उसे बेहतर चिकित्सा के लिए सलाह दी गई. चिकित्सकों के अनुसार युवक के दाहिना पैर बुरी तरीके से टूट गया है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!