Search

May 18, 2026 7:37 pm

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल लिट्टीपाड़ा थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश.

पतरस पहडिया

शुभ भास्कर रिपोर्ट प्रशांत मंडल

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा प्रखंड में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने नियमित रुटीन के अनुसार गुरुवार को लिट्टीपाड़ा थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।एसडीपीओ ने थाना प्रभारी से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने डायरी लंबित कांड सहित अन्य मामलों की बारिकी से अद्यतन किया एवं प्रभारी थाना प्रभारी मिथुन कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।वही एसडीपीओ ने नियमित रूप से एन्टी क्राइम वाहन चेंकिग करने, किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। मौके पर एएसआई बीरेंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद,भोलेराम यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!